LPG Cylinder Price Hike: सितंबर की पहली ही तारीख को महंगाई का फिर झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेटों में बढोत्तरी कर दी है। यह बढोत्तरी 9 रुपये 50 पैसे से लेकर 10 रुपये 50 पैसे तक की गई है। इसके लिए आज से ही नये रेट लागू हो गए है हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 2,691.50 रुपये से बढ़कर 2,701 रुपये हो गया है। यानी मुंबई में भी ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 9.50 रुपये अधिक देने होंगे।
देखिये कौनसे शहर में कितने बढ़े हैं दाम ?
दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों की बात करें, तो चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां 19 किलो का सिलेंडर अब 2,916.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2,906 रुपये थी। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।
वहीं, गुरुग्राम में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,764 रुपये हो गई है। नोएडा में इसका रेट 2,747.50 रुपये है। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर अब 2,870 रुपये और पटना में 3,044 रुपये में मिलेगा। दूसरी ओर, इन शहरों में घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

