June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

दोस्तों में रौब जमाने के लिए रखता था पिस्तौल, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव गढ़ी सिकंदरपुर चौक पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी सिठाना के रूप में हुई। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार देर शाम गश्त के दौरान थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी सिकंदरपुर चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान संदिग्घ किस्म का एक युवक गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रामेहर निवासी सिठाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह करीब दो साल पहले रिफाइनरी में लेबर का काम करता था। साथ में लेबर का काम करने वाले कलकता निवासी एक युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल 1500 रूपए में खरीद था। दोस्तों में रौब जमाने के लिए वह उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, नहीं होंगी किसी भी विश्वविद्यालय में इस साल परीक्षा

Voice of Panipat

रेलवे ने 30 जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए डिब्बे

Voice of Panipat

पानीपत में कर्मचारी की ह# त्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat