27 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPanipatWEATHER

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश फरिदाबाद की सब्जी मंडी डूबी—–

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – हरियाणा में एक बार फिर से मानसून बदलते नजर आ रहा है। आप को बता दे के शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों मे तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव देखने को मिली। बारिश के कारण कई सड़ंके पानी में डूब गई है। जिसके कारण लोगों को अपनी दुकाने बदं करनी पड़ी। फरीदाबाद में बारिश के बाद सब्जी मंडी में पानी भर गया। मंडी जलभराव होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी जमा होने के कारण सब्जी मंडी भी प्रभावित हुआ।शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। फरिदाबाद,गुरुग्राम और सोनीपत के अलावा भी कई जिलों मे तेज बारिश हुई।

बारिश के कारण सड़को पर भरा पानी

रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, फतेहाबाद इन सभी शहरों मे तेज बारिश हुई जिसके कारण किसानों के गांव और खेतो में पानी भर गया है। जिससे उन्हे फसल खराब होने का डर लगा रहता था। बताया जाता है कि अगले 24 घंटे तक हरियाणा में बारिश हो सकती है। विभाग नें लोगों से अपील की है कि घरों से बहार ना निकले। और चलते समय खबों के दूर रहे, और पेड पोधों के पास ना जाए। जरुरी काम होनें पर ही घरों से बहार निकले। और साथ ही जलभराव के जगहों पर ना जाए। जी हां वही व्यापारियों का लाखो नुकसान हुआ हा। जिससे सडकों पर लंबी जाम लग गई है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश 78.0व फरीदाबाद में लगातार बारिश और बादलों के कारण हरियाणा में दिन का तापमान काफी कम रहा। सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 34.7°C गुरुग्राम में 26.1°C, करनाल में 27°C और रोहतक में 28.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक दिन में ठंडक बनी रह सकती है। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.8°C रहा, जो सामान्य से 4.3°C कम है। रेवाड़ी, नूंह, नारनौल, भिवानी और चंडीगढ़ में भी रात का तापमान कम दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध तलवार सहित युवक काबु

Voice of Panipat

घुड़सवारी में भारत की दूसरी जीत, अनुष अग्रवाला ने जीता गोल्ड मेडल

Voice of Panipat

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम में लोगों को अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील

Sahab Ram