32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

SI का पेपर देकर लौट रहे थे दंप्ति, देसी कट्टा दिखाकर छीनी क्रेटा गाड़ी.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दंपति यमुनानगर से SI की परीक्षा देकर दिल्ली लौट रहा थे। करनाल में बदमाशों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक लगा दी और कार रुकवाई। उसके बाद बदमाशों ने कट्टा दिखाकर दोनों को कार से नीचे उतारा। हरियाणा के करनाल जिले में तीन बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर क्रेटा गाड़ी छीन ली। महिला ने पुलिस को फोन करने की बात की तो बदमाशों ने उसके पैर की तरफ दो फायर किए और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए।

गांव मटोर जिला कलायत निवासी राजेन्द्र ने बताया कि 26 सितंबर को शाम की शिफ्ट में उसकी पत्नी स्वीटी रानी का SI हरियाणा पुलिस भर्ती का पेपर था। वे परीक्षा देकर यमुनानगर से आ रहे थे। रास्ते में करनाल नीलकंठ होटल में खाना खाने के बाद दिल्ली की ओर जाते हुए सर्विस रोड से जीटी रोड पर जा रहे थे।

पीछे से तीन बाइक सवार युवकों ने गाड़ी में टक्कर मार दी। उसने गाड़ी रोकी तो उन्होंने अपनी बाइक कार के आगे खड़ी कर दी। फिर एक लड़के ने देसी कट्टा तान दिया।उसके बाद उन्होंने गाड़ी से उतरने के लिए कहा जिसके बाद मैं और मेरी पत्नी नीचे उतर गए। तीनों गाड़ी छीन कर दिल्ली की तरफ भाग गए


तीनों बदमाश एक बार तो गाड़ी छीन कर मौके से फरार हो गए। पेपर खत्म होने के बाद फ्लाई ओवर पर भीड़ होने के कारण जाम लगा हुआ था। ऐसे में तीनों बदमाश गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। लेकिन वे गाड़ी में दंपति का रखा हुआ सामान लेकर भाग निकले। इंस्पेक्टर सज्जन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 मन्नतों से पैदा हुई भी बच्ची, पानीपत में हुआ बड़ा हा# दसा 

Voice of Panipat

आपसी रंजीश के चलते पिता समेत 5 साल की बेटी पर भी डाला खौलता हुआ पानी

Voice of Panipat

पानीपत में घरों में चोरी व बाइक चोरी करने वाले गिरोह के3 आरोपी काबू, 7 वारदातों का हुआ खुलासा

Voice of Panipat