29.1 C
Panipat
March 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat COVID-19

सेशन जज मनीषा बत्रा, एडीजे निशांत शर्मा ,विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी कोरोना संक्रमित ,पानीपत में 521 नए केस

वायस ऑफ पानीपत ( कुलवंत सिंह ) कोरोना संक्रमण के रोज बढ़ते केसों के बीच राहत की खबर आई है। पहली बार एक दिन में 441 लोगों ने इस संक्रमण को हरा दिया। पूरी तरह से स्वस्थ हो गए।  जितनी तेजी से संक्रमण फैला, उतनी ही तेजी से लोग स्वस्थ भी होने लगे हैं। दुखद ये रहा कि वीरवार को 13 की मौत हो गई। कुल 521 लोग कोरोना संक्रमित हुए। दो श्मशान घाटों में 19 लोगों को कोरोना गाइडलाइंस अनुसार संस्कार किया गया।

संक्रमितों को सिविल अस्पताल, एनसी मेडिकल कॉलेज व घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर व उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा सेशन जज मनीषा बत्रा, एडीजे निशांत शर्मा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वीरवार को 1512 लोगों ने अपने कोरोना सैंपल दिए हैं। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के प्रदेशाध्यक्ष बचे बाल-बाल, पानी के टैंकर से टकराई गाड़ी

Voice of Panipat

Haryana कर्जदार किसानों की हो गई मौज, CM ने शुरू की वन टाइम सेटलमेंट योजना

Voice of Panipat

HARYANA में इंटरनेशनल महिला रेसलर की अश्लील फोटो वीडियो वायरल

Voice of Panipat