28.7 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

राम रहीम ने मांगी HC से 21 दिनों के लिए फरलो, 2 जुलाई को होगी सुनवाई

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम ने फिर पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.. उन्होंने फिर से 21 दिन के लिए फरलो मांगी है.. राम रहीम ने अपने फरलो याचिका में कहा कि इसी महीने डेरा सच्चा सौदा का कार्यक्रम है, जिसमें उसे शामिल होना है.. डेरा मुखी की अर्जी पर गौर किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा.. इसके बाद सुनवाई 2 जुलाई तक स्थगित कर दी गई.. बता दे कि राम रहीम ने लोकसभा चुनाव से पहले भी फरलो की मांग की थी.. उन्होंने कहा था कि मैं 14 दिन की फरलो का हकदार हूं.. लेकिन कोर्ट ने अनुमति नहीं दी थी..

*पहली बार बिना राम रहीम के हुए आम चुनाव*

यह पहली बार है जब हरियाणा पंजाब और राजस्थान में आम चुनाव बिना राम रहीम के हुए.. हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार की ओर से डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार चुनाव में पैरोल नहीं दी गई.. जबकि, अब तक वह 2022 से 6 बार फरलो और 3 पैरोल लेकर 192 दिन के लिए बाहर आ चुका है.. लगभग 200 दिन डेरा प्रमुख 3 राज्यों के पंचायत चुनावों से लेकर विधानसभा चुनाव में एक्टिव रह चुका है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोना खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Voice of Panipat

अगस्त में इन बैंकों ने महंगा किया लोन, ग्राहकों को ज्यादा देनी होगी EMI, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat