September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्टूडेंट समेत 50 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – पानीपत पुलिस की साइबर टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के जरिए अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने की चिंता में परेशान लोगों के लिए यह किसी राहत से कम नहीं था। जैसे ही पुलिस ने फोन करके उन्हें मोबाइल लेने के लिए कार्यालय बुलाया, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। इन सभी मोबाइलों में एक फोन ऐसे छात्र का भी था, जिसने पढ़ाई के लिए पहली बार मोबाइल खरीदा था। मोबाइल खरीदने के करीब एक महीने बाद ही फोन कहीं गुम हो गया। छात्र को उम्मीद नहीं थी कि उसे फोन दोबारा मिलेगा, लेकिन पानीपत पुलिस की साइबर टीम ने केवल डेढ़ महीने के अंदर उसका मोबाइल खोज निकाला और वापस सौंप दिया।


गुमशुदा मोबाइल फोन के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सुरेश सैनी

पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुरेश कुमार ने सभी 50 मोबाइल धारकों को उनके बरामद मोबाइल फोन सौंपे। अपना कीमती फोन और उसमें मौजूद जरूरी डेटा वापस पाकर लोगों की खुशी देखने लायक थी। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने तो मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की मेहनत और ईमानदारी की वजह से उनका फोन वापस मिल गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए साइबर टीम ने तकनीकी साधनों और मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद अलग-अलग जगहों से सभी मोबाइल बरामद किए गए और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद असली मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पानीपत पुलिस और साइबर टीम का दिल से धन्यवाद किया। उनका कहना था कि मोबाइल केवल एक डिवाइस नहीं होता, बल्कि उसमें जरूरी दस्तावेज, फोटो, संपर्क नंबर और कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। ऐसे में मोबाइल वापस मिलना उनके लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। पानीपत पुलिस की इस कार्यवाही से यह साबित हुआ है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने और सही जानकारी देने पर गुम हुए मोबाइल भी वापस मिल सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसे जल्द से जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दहेज प्रताड़ना- ससुराल में फांसी से लटका मिला महिला का शव, दहेज का लगाया आरोप.

Voice of Panipat

PANIPAT में दिवाली की रात हुए दो बड़े हादसे

Voice of Panipat

HARYANA में आज बरसात का यलो अलर्ट, 2 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

Voice of Panipat