July 17, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA :सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला मकान राख, युवती की मौ#त !

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) –हरियाणा के जींद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे रजाना कला गांव को झकझोर कर रख दिया। जहां सिलेंडर फटने से एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई और घर में मौजूद युवती बुरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार जींद के रजाना कला गांव की 22 वर्षीय युवती मनीषा गंभीर रूप से आग की लपटों में झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक झुलसने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे गांव के लोग अपने रोजमर्रा के कामों में जुट ही रहे थे कि अचानक एक घर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि कुछ ही पलों में आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने तथा घर में फंसी युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उसे समय रहते बचाया नहीं जा सका।
हादसे के समय मनीषा की मां घुटनों के ऑपरेशन के बाद सुबह टहलने के लिए घर से कुछ दूरी पर गई हुई थीं, जबकि उसके पिता पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मां जब वापस लौटीं तो बेटी को आग की लपटों में घिरा देखकर बेसुध हो गईं। गंभीर रूप से झुलसी मनीषा को पहले सफीदों के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पानीपत और फिर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घर की छत तक ढह गई और पहनने के लिए एक कपड़ा तक नहीं बचा। परिजनों के मुताबिक मनीषा विवाह योग्य थी और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सफीदों से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। हादसे के सही कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मादा करने की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक ही कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, मोबाइल चुरा कर भागे चोर.

Voice of Panipat

PANIPAT:- अस्पताल से घर लौट रही थी युवती, बाइक पर आए 2 बदमाश, छीना मोबाइल हो गए फरार

Voice of Panipat

ढाबा संचालक से रंगदारी मागने से मना करने पर रॉड व डंडो से हमला करने वाले 3 आरोपित काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment