September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए लापता युवक का श#व आज हुआ बरामद!

वॉयस ऑफ पानीपत ( तमन्ना गोयल) – यह मामला पानीपत शहर के गुड मंडी क्षेत्र का है।जहां से 19 वर्षीय युवक पवन दोस्त की जन्मदिनपार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला और चार दिन बाद मृत अवस्था में मिला।परिजनों ने नशे की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

लापता पवन का शव बरामद

क्या है पूरा मामला:
गुड मंडी निवासी 19 वर्षीय पवन 19 जुलाई शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त पंकज की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, और अगले दिन भी कोई सुराग न मिलने पर उसकी बहन नेहा ने थाना किला में शिकायत दर्ज कराई। पवन 5 बहनों का इकलौता भाई था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसके चार दिन बाद पवन का शव लालबत्ती चौक के पास खंडहर भवन से बरामद हुआ।

परिजनों का आरोप है कि पहले पंकज ने कहा कि पवन उसके घर से 20 जुलाई की दोपहर को वहां से चला गया।बाद में बयान बदलते हुए कहा कि वे दोनों किला पार्क में बैठे थे, जहां दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और पवन को साथ ले गए। पवन अपना मोबाइल पंकज के पास छोड़ गया था।चार दिन बाद जब पवन का शव बरामद हुआ तो उसके चेहरे को जानवरों ने नोच रखा था। पवन के चाचा ने नशे की ओवरडोज देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कहा कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली जवान को CISF के DG ने किया सस्पेंड

Voice of Panipat

ITR Refund के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, तो इन बातों का रखें ध्यान

Voice of Panipat

PANIPAT मे चुलकाना धाम पर महिला की चेन झपटी, कंधे पर मूंह रखकर दातों से काटी चेन

Voice of Panipat