34.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

लाकडाउन नियमों की अवेहलना करने पर 3 गिरफ्तार, बिना मास्क के 148 के काटे चालान

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई । वही बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 148 लोगो के चालान काटे गए ।एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 24 मई तक लाकडाउन लगाया हुआ है । जिला पानीपत में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन जी के सख्त निर्देशानुसार कोविड-19 व लाकडाउन के नियमो की कड़ाई से पालना करवाने के लिए 24 घंटे जिला पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सतर्कता से ड्यूटी करते हुए आमजन से नियमों की पालना करवा रहे है ।

उन्होने बताया की इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना वजह ही घर से बाहर सड़कों पर घूमते रहते हैं । वही कुछ दुकानदार बिना परमिशन के ही दुकान खोल लेते हैं जिस पर भीड़ लगी रहती है । वीरवार को जिला पुलिस ने लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर 3 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई । वही बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 148 लोगो के चालान काटे।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने कहा कि लाकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है यह तभी संभव होगा जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे और नियमों का पालन करेंगे । इसलिए घर पर रहे सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, बेवजह सड़कों व गलियों में न निकले, अति जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व मास्क का प्रयोग करें ।

लोकडाउन नियमो का उल्लघंन करके दूकान खोलने के जुर्म करने वालो के खिलाफ  पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई अमल मे लाई गई–

1.  थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस ने विकास नगर मे किरयाने की दूकान से मोहित पुत्र सुरेश निवासी विकास नगर पानीपत को गिरफ्तार किया । आरोपित लोकडाउन के नियमो की अवहेलना कर दूकान खोलकर बैठे थे । आरोपित युवक के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 मे भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

2.   थाना समालखा पुलिस टीम ने रोलवे रोड समालखा पर कपूर बूट हाउस से प्रदीप पुत्र रोहताश निवासी नारायणा व नीरज पुत्र धर्मबीर निवासी नांदनौर सोनीपत हाल किरायेदार समालखा पानीपत को गिफ्तार किया । दोनो आरोपित लोकडाउन के नियमो की अवहेलना कर दूकान खोलकर बैठे थे । दोनो आरोपितो के खिलाफ थाना समालखा मे भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रिफाइनरी द्वारा राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में की गई कम्प्युटर लैब की स्थापना

Voice of Panipat

खबर को करे Share, चारधाम यात्रा पर अब कोई बंदिश नहीं, हाईकोर्ट ने रोक हटाई

Voice of Panipat

31 मार्च तक छूट के साथ जमा कराएं प्रापर्टी टैक्स

Voice of Panipat