September 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

असम से सोनीपत लाई गई नाबालिक हुई मानव तस्करी का शिकार

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – सोनीपत के मलिकपुर गांव में 16 जुलाई को हुई नाबालिक की मौत का पर्दाफाश । मानव तस्करी का शिकार बनी थी नाबालिक । जहां सोनीपत से दंपत्ती पति ओमप्रकाश और पत्नी जयंती करीब 2 से 3 साल पहले असम से एक 12 साल की लड़की को सोनीपत लेकर आए थे ताकि यहां उस नाबालिक के ज़रिए वह मोटी रकम कमा सके । और अब 16 जुलाई 2026 को नाबालिक की तबीयत खराब होने के कारण वह उसे इलाज के लिए इस्पताल लेकर गए और वही नाबालिक की मृत्यु हो गई । इसी से डरकर पति पत्नी ने नाबालिक के शव को अपने गांव के किसी तालाब के पास गढ्डे में दफना दिया जिसका पता 18 जुलाई को पड़ा जब कुत्तों ने शव को बाहर निकाला । और फिर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची । जिसके बाद हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था ।

अब इसी मामले में पुलिस की कड़ी जांच के बाद पर्दाफाश हुआ जहां पता चला है कि नाबालिक मानव तस्करी का शिकार हुई थी और साथ ही आरोपी पति ओमप्रकाश पहले भी मानव तस्करी के जुर्म में जेल जा चुका है । फिलहाल आरोपी पत्नी जयंती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पती ओमप्रकाश फरार है । जितनी भी जानकारी दी गई है वो आरोपी महिला द्वारा बताई गई जानकारी का हिस्सा है और अब पुलिस पता लगा रही है कि महिला के द्वारा दी गई जानकारी सही है या नही साथ ही आरोपी पति ओमप्रकाश की भी तलाश जारी है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग है तत्पर-हिम्मत सिंह

Voice of Panipat

मणिपुर मामले पर संसद में हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

Voice of Panipat

पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर 3 दुकानों के टूटे ताले, CCTV में कैद संदिग्ध

Voice of Panipat