September 25, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaLatest NewsSPRITUAL

कैथल: हरिद्वार से सिरसा जा रहे कावड़ियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- कैथल जिले के ब्लॉक ढांड के पास डाक कावड़ियों की पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में लगभग 12 से 15 का कावड़िए मौजूद थे जिनमें से कि 6 कावड़िए घायल हो गए और तीन कावड़िए अस्पताल में भर्ती है।

घायलों की हालत स्थिर

दरअसल ये शिवभक्त हरिद्वार से कावड़ लेकर सिरसा की ओर जा रहे थे इस दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी ढांढ के पास पहुंची तभी अचानक से सामने आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी गड्डो में उतरी और सामने खड़े पेड़ से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक अच्छी खबर यह घायल हो गए और तीन अस्पताल में भर्ती हैं। वह मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की स्थिति:-
हालांकि सभी को छोटे आई हैं लेकिन किसी की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि घायल कबाड़ियों में सोनू ,आशीष ,दक्ष ,अमित ,तरुण और रोहित शामिल है। सभी घायलों के सिर में छोटे आई हैं और उनकी वास्तविक स्थिति का पता सीटी स्कैन के बाद ही चलेगा। वहीं हादसे में सिरसा के घायल शिवभक्त गाँव दूपड़ा निवासी रोहित व अमित ने बताया कि वह सुबह कावड़ लेकर आ रहे थे और जैसे ही कुरुक्षेत्र की ओर से ढांड में प्रवेश कर रहे थे तभी गाड़ी के बेकाबू होने पर यह हादसा हो गया। सभी युवकों की आयु 20 से 25 साल के करीब है। वहीं नागरिक अस्पताल के डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यह हादसा कस्बा ढांड मे पबनावा गांव के पास हुआ जहां कावड़िए पिकअप गाड़ी में सवार थे।घायल तीनों कावड़ियों को दाखिल किया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

थर्मल की राखी पाइप लाइन से लोहे पाइप चोरी करने के मामले में एक और आरोपित काबू

Voice of Panipat

इस बार करवा चौथ के दिन लगेंगा भद्रा, Check करें कब निकलेगा चांद 

Voice of Panipat

हरियाणा के CM लोगसभा चुनाव कार्यालयों का कर रहे शुभारंभ

Voice of Panipat