33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर 3 दुकानों के टूटे ताले, CCTV में कैद संदिग्ध

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- त्योहार सीजन के चलते रेवाड़ी में पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर 3 दुकानों के ताले टूट गए। दुकानों से चोरी हुए सामान और कैश का अभी पुलिस पता लगाने में जुटी है। वहीं चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध चोर कैद भी हुए हैं। गोकल गेट चौकी पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर की गोकल गेट चौकी से कुछ ही दूरी पर काठ मंडी स्थित चाचा इलेक्ट्रोनिक व पूजा फर्नीचर शोरूम के अलावा एक अन्य फर्नीचर की दुकान के रात में चोरों ने ताले और शटर तोड़ दिए। टूटा हुआ शटर देख आसपास के लोगों ने शोरूम संचालकों को सूचना दी।

उसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकान के आसपास ही टूटे हुए ताले और चोरों द्वारा इस्तेमाल की गई रॉड भी पड़ी मिली है। अभी चोरी हुए सामान और कैश का पता नहीं चल पाया है। लेकिन गोकल गेट पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष पनप गया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस चौकी के समीप ही वारदात हो गई।

व्यापारियों के अनुसार, चोरी की यह वारदात रात लगभग 2 बजे अंजाम दी गई। एक शोरूम में लगे CCTV कैमरों के फुटेज में दो संदिग्ध चोर भी नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। व्यापारियों में इस बात का रोष है कि पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात हुई और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में आज छाएंगे बादल, 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Voice of Panipat

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानिए

Voice of Panipat

PANIPAT:-पाथरी माता आ रहा था परिवार, पिछे से आई तेज रफ्तार ट्रक, उसके बाद…

Voice of Panipat