July 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

दहेज प्रताड़ना मामले में जांच में लापरवाही पर महिला थाना प्रभारी और ASI निलंबित!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले की जांच में लापरवाही के आरोपों पर हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचकूला में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान महिला थाना प्रभारी (SHO) और एक ASI को निलंबित करने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला:
दरअसल सेक्टर-15 निवासी मनीषा कुमारी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान पुलिस ने सभी संबंधित सबूत में उनके ससुर का नाम केस में शामिल नहीं किया। साथ ही उन्होनें मामले से जुड़े छह लाख रुपये लेने की जानकारी जांच में उपलब्ध कराई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बैठक में मौजूद मंत्री पवार

मंत्री ने जताई नाराजगी:
मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पुलिस जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई क्योंकि आरोपी खुद पुलिसकर्मी है जो इन दिनों यमुनानगर CIA में तैनात है। उन्होंने पंचकूला महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी और ASI कविता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मौजूद डीसीपी अदिति ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का सुझाव दिया। इस पर मंत्री ने कहा कि यदि जांच में अधिकारियों की भूमिका नहीं मिलती है तो आगे निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन फिलहाल मैं उन्हें सस्पेंड करता हूं। इन्हें कानून का ज्ञान देना जरूरी है। साथ ही दोनों अधिकारियों का मुख्यालय भौंडसी निर्धारित करने के भी आदेश दिए।

इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले तीन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इनमें पंचायती राज विभाग के XEN, HSIIDC के XEN और जिला बाल कल्याण अधिकारी शामिल हैं। तीनों अधिकारी सूचना के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे और न ही अपनी अनुपस्थिति दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

क्यों भड़के मंत्री पंवार:
आरोप है कि मनीषा द्वारा अपनी शिकायत रखने पर ASI कविता ने कहा कि यह एक पुरुष प्रधान देश है ऐसे में महिलाओं को ये सब सहन करना पड़ता है। इसके अलावा SHO बीच-बचाव करते हुए पीड़िता को दिलासा देने या आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय मंत्री के सामने दलीलें देने लगीं। यह बात सुनते ही मंत्री कृष्ण लाल पंवार भड़क गए और महिला पुलिसकर्मियों को डांटते हुए कहा कि क्या हमारा देश ऐसा है कि महिलाओं को ये सब सहन करना पड़े? मंत्री ने उनकी इन दलीलों पर कहा कि मैं 40 सालों से राजनीति में हूं.. मुझे मत समझाओ! और उनकी इस असंवेदनशील मानसिकता को देखते हुए दोनों (SHO और ASI) को निलंबित कर दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के CM व PM की आज होगी बैठक, इन मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा

Voice of Panipat

पटाखों से लोड था केंटर, पानीपत मे बेचने आए थे युवक, ऐसे हुए गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा सराकार ने दो आईएएस अधिकारी को किया सस्पेंड रिश्वत मामले मे हुई कार्रवाई

Voice of Panipat

Leave a Comment