September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsINFORMATIVELatest News

अटेली को मिली बड़ी सौगात: 15.87 करोड़ से बनेगा हाईटेक रेस्ट हाउस

वॉयस ऑफ पानीपत( मोनी कुमारी ) – अटेली क्षेत्र में यात्रियों और अधिकारियों की सुविधा के लिए करीब 15.87 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इस परियोजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि फिलहाल प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। आरती राव ने बताया कि नया रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बेहतर ठहरने की व्यवस्था, मीटिंग हॉल, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे अटेली आने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अटेली विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेस्ट हाउस की प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही बिना किसी देरी के निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि हाईटेक रेस्ट हाउस बनने से अटेली की पहचान और मजबूत होगी। बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन में भी आसानी होगी। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासनिक मंजूरी जल्द मिलेगी और यह परियोजना तय समय में पूरी होकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के 2 NSS वालंटियर राष्ट्रपति से सम्मानित

Voice of Panipat

पानीपत मे विवाहिता युवक संग फरार, उधर युवती कैश-गहने लेकर हो गई फरार

Voice of Panipat

लाकडाउन की पालना न करने पर 7 गिरफ्तार, 136 के काटे बिना मास्क के चालान

Voice of Panipat