September 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsSports

CWC खिलाड़ीयों के जीत के किस्से पीएम ने उत्सुक्ता से सुने

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – कोमन वेल्थ गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ीयों की पीएम नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात । यह मुलाकात कल 9 जुलाई रविवार को दिल्ली में पीएम आवास पर हुई । जहां खिलाड़ीयों ने अपने अनोखे किस्से पीएम के साथ शेयर किए । जहां पीएम ने ये भी कहा कि पिछले 10-12 सालों में अगर मैं इस आवास पर नियमित रूप से किसी से मिला हूं , तो वे खिलाड़ी हैं । 10-12 सालों में खिलाड़ियों की मेहनत , लगातार सफलता और नई ऊंचाइयों को छूने की परंपरा ने देश का मान बढ़ाया है । वहीं इस मुलाकात की वीडीयो सोशल मीडीया पर सोमवार को लाईव की गई ।

खास बातचीत के किस्से , पहला हरियाणा की सीमा कालीरमन का जहां सीमा ने कहा कि उनके दोस्त अक्सर मजाक में पूछते थे – तुमने मोदी से मुलाकात कर ली । तो उसी पर सीमा ने कहा कि अब वह खुशी से उन्हें बता पाएंगी – हां, मैं मोदी जी से मिली हूं । सीमा ने डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता था । वहीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू । चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीता था । वहीं मेडल लेते वक्त जब मीरा भावुक हो गई थी औऱ उनकी आंखे नम थी उस पर पीएम ने कहा कि आपके इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगा , हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा हो । वहीं दुसरे खिलाड़ी जिनके किस्से पर हंस पड़े पीएम मोदी । नरेंद्र बेरवाल ने पाकिस्तानी बॉक्सर का किस्सा सुनाया जहां नरेंद्र नाम पर हुई एक किस्से ने इस मुलाकात को खास बना दिया ।एसे ही खिलाड़ीयों के अनेक किस्से हैं जो भारत का गौरव बड़ाते हैं । यही बातचीत ने खिलाड़ीयों औऱ पीएम की मुलाकात को खास बना दिया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Voice of Panipat

 डेंगू के बढ़ते कहर से रहना चाहते हैं सुरक्षित, तो मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे

Voice of Panipat

Haryana:- 2600 प्राइवेट स्कूलों को अंतिम मौका, RTE में 4 दिन में बतानी होंगी सीटों की संख्या

Voice of Panipat