September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के यूरिया की 3 राज्यों में अवैध सप्लाई

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा सरकार को 3 पड़ोसी राज्यों में यूरिया की अवैध सप्लाई किए जाने का शक है.. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सूबे के 20 जिलों में 20 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा यूरिया खाद की खपत हो चुकी है.. दो जिले भिवानी और पंचकूला ही ऐसे हैं, जहां खाद कम पहुंची है.. पूरे प्रदेश के आंकड़ों को यदि देखें तो 22 जनवरी तक सूबे में कुल 1,098,111 मीट्रिक टन की खपत हुई है, जो पिछले वर्ष (2024) की इसी अवधि की तुलना में 1,51,942 मीट्रिक टन अधिक है.. खास बात यह है कि यमुनानगर जिले में 43.5% अधिक की खपत यूरिया खाद की हो चुकी है..

वहीं चरखी दादरी जिले में भी 33% यूरिया का अधिक उपयोग हुआ है, जबकि जींद में यह 30%, सोनीपत में 22% और फरीदाबाद में 26% है.. जबक पंचकूला 9.24% तय खपत से कम यूरिया पहुंची है.. वहीं भिवानी 2.36% यूरिया किसानों को नहीं मिली है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गीता इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में सिस्को नेटवर्किंग अकैडेमी की हुई शुरूआत

Voice of Panipat

कपड़ों पर मकड़ी चढने का बनाया बहाना, बुजुर्ग से लूटे 15 हजार रूपये, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

9 जनवरी को घोषित हो सकते हैं सीए इंटर और फाइनल परीक्षा परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat