28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- 48 घटे के बाद जिंदगी की जग से हार गई एक दिल के साथ जुड़ी हुई दो बच्चियां

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- एक दिल के साथ जन्मी छाती से जुड़ी जुड़वा बच्चियां आखिरकार 48 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गई.. दोनों बच्चियों ने शनिवार देर रात 2 बजे आखिरी सांस ली थी.. मां की गोद में ही दोनों ने दम तोड़ दिया.. परिजनों ने बच्चियों का नाम लक्ष्मी रखा था.. शुक्रवार को वो दोनों बच्चियों को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाने की जगह अपने संग घर ले आए थे..

बता दे कि  परिजन दिनरात बच्चियों की देखभाल कर रहे थे.. महज उन्हें ड्रापर के जरिए ही दूध पिलाकर लंबी उम्र की कामना कर रहे थे.. रविवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पिता चुनचुन ने हुड्डा सेक्टर-34 के पास टांगरी नदी के पास बने श्मशान घाट में दोनों बच्चियों को दफनाया.. दरअसल, वीरवार देर रात को प्रसव पीड़ा उठाने पर शकुंतला को सेक्टर-34 हुड्डा से छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया था.. नार्मल डिलिवरी हुई तो दो जुड़वा जन्मी थी.. दोनों की छाती व पेट के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था..

अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि दोनों में एक ही दिल धड़क रहा है.. कुछ ही देर बाद दोनों बच्चियों को रात में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था लेकिन वहां से उपचार न होने की बात बोलकर वापस अंबाला के छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया था.. शुक्रवार को जब डॉक्टरों ने दोबारा बच्चियों का चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया तो परिजन हारकर बच्चियों को अपने घर ले आए थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Debit card से बेहतर क्यों है Credit Card, जानिए इसकी क्या है वजह?

Voice of Panipat

पटाखे छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, 2 भाईयों सहित 4 पर केस दर्ज

Voice of Panipat

पानीपत के किसान शंभू बॉर्डर के लिए रवाना

Voice of Panipat