Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia News

HARYANA:- 8 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके से कार लाने का बनाया दबाव

वायस ऑफ पानपीत (सोनम गुप्ता):- एक बार फिर से विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने ससुराल वालो के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है.. दहेज के लालची सास ससुर विवाहिता को कम दहेज लाने पर रोज विवाहिता पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते है.. ये मामला हरियाणा के करनाल के बड़ा गांव में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.. दहेज के लालचियों ने विवाहिता से स्विफ्ट कार और 6 लाख रुपए लाने की मांग की और दहेज कम लाने को लेकर विवाहिता को ताने भी दिए.. इतना ही नहीं मायके वालों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान भी किया.. जिसकी शिकायत विवाहिता ने मायके वालों से की और कई बार पंचायत भी हुई.. लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना नहीं रुकी.. जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल वालों पर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है…

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला आरती ने बताया की उसकी शादी 24 अक्टूबर 2023 को बड़ा गांव के रजत के साथ हुई थी.. शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास और माम ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया.. विवाहिता ने आरोप लगा कि उससे कम दहेज लाने के लिए ताना दिया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था.. महिला ने बताया शादी के दौरान महिला के माता- पिता ने हैसितय से बड़कर शादी में दहेज दिया.. जिसमें सोना- चांदी गहने भी शामिल थे.. इसके बाद भी ससुराल वालों की मांग बढ़ती गई.. और वे नई स्विफ्ट कार या 6 लाख रुपए नकद की मांग करने लगे.. आरती ने बताया की उसकी सास रोज दहेज कम लाने का ताना देती है.. और पति रजन रोज काम से आने के बाद आरती के साथ गाली गलौज करते इतना ही नहीं पति शराब पीकर उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता है.. जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल वालों पर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA से धनखड़ को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव घोषणापत्र में मिली जगह

Voice of Panipat

पानीपत की नहर में कूदी ब्लॉगर, लिव-इन पार्टनर से हुआ था झगड़, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

बच्चों की Diet में शामिल करें ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी Diet

Voice of Panipat