33.7 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

पीजीआई रोहतक में ओपीडी की समय सारणी बदली

पीजीआई रोहतक में ओपीडी की समय सारणी बदली

PGI Rohtak OPD Timings : रोहतक पीजीआईएमएस से इलाज लेने वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। पीजीआईएमएस रोहतक की तरफ से नई समय सारणी जारी कर दी है। जहां पर पीजीआईएमएस में डाक्टरों के आने के समय में बदलाव किया है। यह नई समयसारणी एक अक्टूबर से लागू हो चुकी है।

निदेशक कार्यालय के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. उमेश यादव ने बताया कि सभी विभागों, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर और प्रशासनिक कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

चौ. रणबीर सिंह ओपीडी में सैंपल कलेक्शन सेंटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार काम करेगा। निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के जाने से पहले उनके सभी सैंपल ले लिए जाएं। ऑपरेशन थियेटरों का संचाल सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

सीनियर प्रोफेसर जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज मंजूनाथ बीसी के अनुसार शुक्रवार को गांधी जयंती पर चौ. रणबीर सिंह ओपीडी, स्पेशल ओपीडी सहित सभी विभागों की नियमित ओपीडी संचालित नहीं होगी और मरीजों का पंजीकरण भी नहीं किया जाएगा।

डॉ. उमेश यादव ने बताया कि इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, लेबर रूम, ब्लड बैंक और इनडोर वार्डों में 24 घंटे उपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी। गंभीर अवस्था और दुर्घटना से जुड़े मरीजों को इमरजेंसी में देखा जाएगा।

Related posts

EPFO ने ऐसे ढाई हजार परिवारों को दी Good News, मिलेंगे 7 लाख रुपये

Voice of Panipat

HARYANA CMO में हुई नई एंट्री, मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाए गए IAS आरके खुल्लर

Voice of Panipat

HARYANA- देशी गाय पालने पर मिलेगी सब्सिडी, जानें किन लोगों को होगा फायदा

Voice of Panipat

Leave a Comment