26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest News

सोना-चांदी के दामों में फिर से गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 38 हजार रुपये और चांदी 15 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। 7 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.29 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव:-
पिछले 1 साल में सोने-चांदी के दामो में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बढ़कर 1.44 लाख हो गया था। वहीं चांदी 31 दिसंबर को 97 हजार रुपये प्रति किलो थी जो बढ़कर 1.29 लाख रुपये हो गई थी। यह अब तक के सबसे ऊंचे दाम थे। इसके बाद जून महीने में सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। और अब जुलाई में सोने का दाम 1,442 रुपये कम हुआ और चांदी के दाम मे भी 4,408 रुपये की गिरावट दर्ज की गई ।

सोने की दरे

गिरावट की मुख्य वजह:-
एक्सपर्ट्स के अनुसार इजराइल-ईरान युद्ध के खत्म होने के कारण और इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स के वैश्विक बाजार में मजबूत स्तर पर आने से भी सोने पर दबाव बना है। क्योंकि आमतौर पर जब भी डॉलर मजबूत होता है तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।इसके अलावा सोना और चांदी ETFs में भारी बिकरी देखी गई | जिसके कारण भी सोने चांदी के दामो में गिरावट देखने को मिली है ।

सोना-चांदी ऐसे परखें:-
सोना खरीदते वक्त BIS का हॉलमार्क और कैरेट की मोहर जरूर चेक करें जिससे पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। इसके अलावा खरीदारी के समय ज्वेलर से बिल जरुर लें। साथ ही सोने का सही वजन चेक करें और सोना खरीदते वक्त सोने के भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से क्रॉस चेक कर लें।
चांदी की जांच करने के लिए चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान दिखे तो इसका मतलब चांदी असली है। साथ ही असली चांदी में कोई गंध नहीं होती और चांदी किसी भी चुंबक से नहीं चिपकती है।

पिछले 2 हफ्ते में आई गिरावट के बाद सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका बन सकता है। लेकिन खरीदारी से पहले रेट और शुद्धता जरूर चेक कर लें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इन 5 राज्यों में होगें चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

Voice of Panipat

डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए खाएं ये खास चिजे

Voice of Panipat

पानीपत में किशोरी को ले भगा नाबालिग, 2 दिन बाद लौटा लड़का, बोली ये बात

Voice of Panipat