July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब इन रूटों के लिए चलेंगी ट्रेन, मिलेगी सुविधा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत-कुरुक्षेत्र व सोनीपत के दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जींद से कुरुक्षेत्र, जींद-पानीपत-रोहतक व जींद से सोनीपत के लिए यात्री गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 21 महीने बाद पांच दिसंबर से जेपीआर व जींद-कुरुक्षेत्र गाड़ियां चलेंगी, जबकि सोनीपत यात्री गाड़ी छह दिसंबर से चलेगी। 

पहले जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार ट्रेन, जींद से पानीपत के लिए तीन व जींद से सोनीपत के लिए तीन पैसेंजर ट्रेन चलती थीं। अभी इन रूटों पर केवल एक-एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद 21 महीने बाद इन रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा है। ऐसे में यह यात्रियों के लिए काफी राहत भरी खबर है। यात्री लंबे समय से इन रूटों पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अभी इन रूटों पर केवल एक-एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। उम्मीद है कि आगे आने वाले दिनों में पहले की तरह पर्याप्त संख्या में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा, जिससे यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। 

पांच दिसंबर से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन चलेगी। जो उचाना, घसो, नरवाना, कलयात व कैथल होते हुए साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में शाम पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र से चलकर ट्रेन रात नौ बजकर 35 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचेगी। जींद-पानीपत-रोहतक के लिए यात्री गाड़ी जींद जंक्शन से सुबह चार बजकर 35 मिनट पर चलेगी, जो पौने सात बजे पानीपत पहुंच जाएगी। पानीपत से छह बजकर 58 मिनट पर चलकर सुबह नौ बजे ट्रेन रोहतक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रोहतक से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी जो 11 बजकर 28 मिनट पर पानीपत पहुंच जाएगी। 11 बजकर 31 मिनट पर पानीपत से चलकर ट्रेन दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं छह दिसंबर से जींद से सोनीपत के लिए सुबह साढ़े दस बजे जंक्शन से ट्रेन चलेगी। यह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में सोनीपत से दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ट्रेन चलेगी, जो दोपहर बाद चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में 9वीं-11वीं की एडमिशन डेट बढ़ी, अब 14 अगस्त तक दाखिला ले पाएंगे

Voice of Panipat

चलती ट्रेन से गिरे बच्चे की बचाई जान, अब इस आवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

Voice of Panipat

हरियाणा में हथियारों के लाइसेंस लेने वालों के लिए खुशखबरी, अब हुआ ये बड़ा ऐलान

Voice of Panipat