July 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsSports

महिला पहलवान विनेश फोगाट को हुआ ‘कोरोना, आज के दिन ही मिलना था खेल रत्न पुरस्कार 

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए चुनी गईं महिला रेसलर विनेश फोगाट इन दिनों अपने कोच ओम प्रकाश की देख-रेख में सोनीपत में अभ्यास कर रही थीं। इस बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। विनेश फोगाट को आज के दिन खेल रत्न से सम्मानित किया जाना था, हालांकि इससे पहले ही वो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए विनेश ने कहा,’खेल पुरस्कारों की तैयारियों के तहत कोरोना वायरस के जांच के लिए सोनीपत में मेरा नमूना लिया गया था, जांच में इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।’ फिलहाल विनेश फोगाट अपने ससुराल सोनीपत में हैं। इसके साथ ही विनेश के कोच ओम प्रकाश दहिया भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ओम प्रकाश दहिया को भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाना है।

बता दें कि खेल रत्न में पदक, प्रमाणपत्र और 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार में पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार और अर्जुन की प्रतिमा दी जाती है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार भी दिए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति इन पुरस्कारों से खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में BIKE चोर हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

मनीषा ह#त्याकांड मामले में पानीपत में सड़को पर उतरे छात्र  

Voice of Panipat

धोनी ने लगातार 3 छक्के लगाने के साथ रचा इतिहास

Voice of Panipat