September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, 60 टन कच्चा माल और मशीनें जलकर राख!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – हरियाणा के पानीपत स्थित काबड़ी रोड के अर्जुन नगर में सोमवार सुबह फाइबर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग की शुरुआत बिजली के पैनल में हुए संदिग्ध शॉर्ट सर्किट से हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील फाइबर रखा होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट में फैल गई।

पानीपत फैक्ट्री में भीषण आग

फैक्ट्री मालिक अरुण ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अर्जुन नगर में खिलौनों में इस्तेमाल होने वाली फाइबर बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। उनके अनुसार सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे क्षेत्र में बिजली की वोल्टेज बार-बार ऊपर-नीचे हो रही थी। इसी दौरान फैक्ट्री के बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार माल, मशीनें और पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक गोदाम में करीब 50 से 60 टन कच्चा माल और लगभग 10 टन तैयार माल रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल गया। आग में फैक्ट्री की कीमती मशीनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।अरुण ने बताया कि तैयार माल को सोमवार सुबह पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में भेजा जाना था। रविवार होने के कारण माल की सप्लाई नहीं हो सकी और पूरा स्टॉक फैक्ट्री में ही रखा था। आग लगने से पहले माल रवाना नहीं हो पाया और पूरा स्टॉक नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी सबसे पहले फैक्ट्री के पास रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को लगी। उन्होंने फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर शोर मचाया तथा फैक्ट्री मालिक और फायर विभाग को सूचना दी।फैक्ट्री मालिक ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद शुरुआती दमकल गाड़ियां देरी से मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो शुरुआती चरण में आग पर काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम हो सकता था।फिलहाल जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत डेरे पर ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- 6 महीने पहले हुई थी शादी, शराब पीकर युवक ने दे दी ….

Voice of Panipat

Haryana के स्कूलों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, जानें क्या बदला

Voice of Panipat