43 C
Panipat
May 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA में सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रानिक बसें, परिवहन मंत्री ने कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- अब हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें। इसके लिए परिवहन विभाग हरियाणा ने तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों पर ही नहीं बल्की टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की दिशा में भी काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की जो नीति है उसके मुताबिक हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। सबसे पहले हरियाणा के एनसीआर जिलों में ये पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ये बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। जो प्रतिदिन 300 से 400 किलोमीटर चल सके।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इलेक्ट्रिक बसों की परियोजना की जानकारी दी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसके बाद हरियाणा के दूसरे जिलों में ये प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग लॉन्ग रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की दिशा में काम कर रहा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरियाणा में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर भी योजना तैयार की गई हैं। जिसके तहत शहर में कई जगह चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पेट्रोल पंपों पर तो होंगे ही साथ ही शॉपिंग मॉल, सिनेमा घर, होटल और रेस्टोरेंट पर भी बनाए जाएंगे, ताकि जब लोग यहां पर आएं तो अपने वाहन को चार्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि हाईवे पर भी जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, ताकि लॉन्ग रूट की बसों को समय-समय पर चार्ज किया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चारधाम जाने वाले श्रध्दालुओं के लिए जरुरी खबर, इस दिन से खुलेंगे मंदिर के कपाट

Voice of Panipat

HARYANA:- फिर अफसरों की बदली, 8 IAS-3 HCS की ट्रांसफर List जारी

Voice of Panipat

विधवा भाग गई प्रेमी के साथ, कुछ दिन पहले हुई थी पति की मौ*त

Voice of Panipat