July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

हरियाणा में बीती रात आया भूकंप  

वॉयस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की आधी रात 12:46 बजे भूकंप आया….जिस वक्त झटके लगे, उस वक्त लोग गहरी नींद में थे झटके महसूस होते ही लोगों की नींद टूट गई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रात भर डर का माहौल बना रहा।

आपको बता दे की रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप से जमीन के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में हलचल हुई….इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक का क्षेत्र रहा… प्रदेश में यह पिछले 20 दिन में चौथी बार भूकंप का झटका लगा है।भूकंप के कारण से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं… जिसमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

हरियाणा में 20 दिन में चौथी बार भूकंप

27 जून: महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

10 जुलाई: इस दिन सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे थे। इसका केंद्र झज्जर था।

17-18 जुलाई: रात 12.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक रहा।

11 जुलाई: इस दिन शाम 7 बजकर 49 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भी झज्जर रहा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इस वक्त की बड़ी खबर, DGP ने ट्वीट कर सरकार से की ये मांग

Voice of Panipat

भारत में लॉन्च हुआ Audi Q8 का फेसलिफ्ट वर्जन, जानिए किमत

Voice of Panipat

बैंक से आने वाले फर्जी कॉल से ऐसे करे अपने खाते का बचाव…

Voice of Panipat