32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं CA का RESULTS

VOICE OF PANIPAT (सोनम):- CA फाउंडेशन जून 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट… ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन कोर्स की जून परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है… संस्थान द्वारा CA फाउंडेशन जून रिजल्ट 2023 की तारीख का एलान नहीं किया गया है… लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम इसी माह के आखिर में 31 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं… आइसीएआइ सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 डेट को लेकर कोई अपडेट किसी भी समय जारी कर सकता है…

ऐसे में जो छात्र-छात्राएं आइसीएआइ द्वारा 24 से 30 जून 2023 तक आयोजित की गई फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम जल्द ही चेक कर पाएंगे… सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर विजिट करना होगा और फिर परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा… इसके बाद नये पेज पर छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा…

आइसीएआइ द्वारा दिसंबर 2023 सत्र में सम्मिलित होने के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई तक पूरी कर ली गई। दिसंबर परीक्षाओं के लिए फॉर्म 19 जून से भरे जा रहे थे… वहीं, संस्थान ने दिसंबर परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं… आइसीएआइ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार दिसंबर 2023 सेशन के CA फाउंडेशन एग्जाम 16 से 30 दिसंबर तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा हरिकेन शेफाली वर्मा अर्धशतक से चुकी, गोल्ड से एक कदम दूर भारतीय महिलाएं

Sahab Ram

इस शहर मे शराब पीना हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

Voice of Panipat

ओलिंपियन बजरंग पूनिया फिर आए किसानों के समर्थन में

Voice of Panipat