September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित  

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शीर्षक ( मेरा अधिकार मेरी सुरक्षा) रहा। मार्था फेडरल फाउंडेशन के माध्यम से राक्सेड़ा गांव पानीपत में पोस् और पोक्सो की जागरूकता के लिए गांव की चौपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके तहत वहां पर रहने वाली सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया और साथ में पढ़ाई के महत्व की जानकारी भी दी किस प्रकार महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लड़ाई लड़ सकती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर गांव के सरपंच, समालखा की पार्षद रेनू धीमान, महिला थाना पानीपत की एस.एच.ओ.आशा दहिया. पानीपत जिले की प्रोटेक्शन ऑफिसर रजनी गुप्ता और हरियाणा राज्य महिला आयोग की टीम भी उपस्थिति रही।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 5 हजार का इनामी आरोपी अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में 2 बदमाशों ने 2 दोस्तों से लूटे 3.70 लाख

Voice of Panipat

15 अगस्त को बर्थ-डे मनाने ,40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम

Voice of Panipat