September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

DELHI के रोहिणी कोर्ट में हुआ बम धमाका, NSG टीम कर रही जांच

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- गुरूवार सुबह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बम धमाका हुआ है। हालांकि इस धमाके से मौके पर कोई गड्ढा नहीं हुआ है। वहीं मौके पर जांच में पहुंचे स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया की ब्लास्ट टीन के डब्बे में हुआ। सफेद पाउडर डब्बे में रखा हुआ था। वह कोर्ट में रूम में बिखर गया। कुछ कील, मोटर साइकिल की बैटरी और वायर भी बिखरे हुए मिले हैं। सफेद पाउडर क्या है ये मौके पर पहुंची NSG की टीम जांच के बाद बताएगी।

जानकारी में सामने आया है कि जिस समय ये घटना हुई उस समय अदालत में एक मामले की सुनवाई चल रही थी। ऐसे में कोर्ट में कई लोग मौजूद थे। यह दूसरा मौका है जब रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के पीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है रोहिणी कोर्ट परिसर में एक लैपटाप बैग में कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। फोरेंसिक और एनएसजी की टीमें इसका निरीक्षण और जांच कर रही है।

इससे पहले रोहिणी के डीसीपी ने कहा कि लैपटाप बैग मौके से मिला है लेकिन उसमे लैपटाप था या नही, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। मौके पर सारी चीजें बिखडी हुई हैं। पूरी तरह से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रोहिणी कोर्ट के एक अहलमद ने बताया कि जिस समय ब्लास्ट हुआ वह दूसरी मंजिल पर थे। धमाका काफी तेज़ हुआ था। करीब 15 मिनट तक सुनाई देने बंद हो गया। दमकल विभाग के अनुसार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर कोर्ट के रूम नंबर 102 में विस्फोट की सूचना मिली थी। यह एक मामूली विस्फोट थी और सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बचाव कार्य को पूरा कर लिया गया। फिलहाल कोर्ट रूम को सील कर दिया गया है और पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का पारा

Voice of Panipat

फतेहाबाद मंडी में कपास की आवक ने पकड़ा जोर, किसानों को MSP से ज्यादा मिल रहा है भाव

Sahab Ram

पराली जलाने को रोकने के लिए किया 265 टीमों का गठन, फाने जलाने वालों पर लगा 5 लाख का जुर्माना

Voice of Panipat