July 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

यमुनानगर में 15 फीट के अजगर का आतंक, जिंदा बकरी निगली!

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – हरियाणा के यमुनानगर स्थित गांव भीलपुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेतों में चर रही एक बकरी को करीब 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा।

दरअसल, मामला यमुनानगर का है, जहां रविवार शाम ग्रामीण मुनासिर हर रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेत में आया हुआ था। बकरियां घास चर रही थीं और मुनासिर कुछ दूरी पर ही आराम कर रहा था। थोड़ी देर बाद कुछ बच्चे भागते-चिल्लाते मुनासिर के पास आए और उसकी बकरी को एक बड़े अजगर द्वारा मारने और निगलने की बात बताई। मुनासिर वहां पहुंचा तो उसने करीब 15 फुट लंबा और लगभग 50 किलो वजनी अजगर देखा। उसके पहले से फूले हुए पेट से लगा कि उसने कोई बड़ा शिकार किया था। उसने शक के तौर पर अपनी बकरियां गिनीं तो एक कम पाई। उसका शक सच्चाई में बदल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने पूरी निगली हुई बकरी वापस उगल दी। बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

रेसक्यू किया गया अजगर

दरअसल, गांव भीलपुरा जंगल से लगा हुआ क्षेत्र है और बरसात के दिनों में कई वन्यजीव खाने की तलाश में भटकते हुए गांव तक पहुंच जाते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में इनका डर बना रहता है। गांववालों के अनुसार ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। पिछले वर्ष भी एक अजगर मुनासिर की दो बकरियां निगल गया था। फिलहाल गांववालों में वन्यजीवों से खतरे का डर बना हुआ है।
वन्यजीव विभाग के अनुसार अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन वे बेहद शक्तिशाली होते हैं। वे अपने शिकार को शरीर से कसकर लपेटते हैं, जिससे उसकी सांस रुक जाती है। इसके बाद वे पूरे शिकार को निगल लेते हैं और कई दिनों तक बिना भोजन के रह सकते हैं। इसलिए ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही सबसे बेहतर उपाय है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में हिसार लोकसभा सीट खाली हुई, BJP छोड़ने वाले बृजेंद्र अब सासंद नहीं रहेंगे

Voice of Panipat

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने आनलाइन पढ़ाई के लिए मोरनी के विद्यार्थियों को भेजे मोबाइल फोन

Voice of Panipat

घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, 2 की हुई मौत,1 घायल

Voice of Panipat

Leave a Comment