September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest News

BREAKING: दिल्ली में हुए स्कूल-कालेज, सरकारी कार्यालय रविवार तक बंद, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। वहीं हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।दिल्ली के कई इलाके में पानी घुस गया है….जिसके कारण कुछ सड़के व यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आप को बता दे कि रविवार तक दिल्ली के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद गीता कॉलोनी, पुश्ता रोड, श्मशान घाट से पुराने लोहे के पुल, गांधी नगर के रास्ते को डावर्ट कर दिया गया है। राजा राम कोहली मार्ग और मास्टर प्लान से स्वामी विवेकानंद मार्ग और उसके बाद जीटी रोड शाहदरा को जोड़ा गया है। 

दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय रविवार तक बंद

यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी दिल्ली ही नहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों तक फैल गया है। नोएडा के मंगरौली गांव में पानी घुस गया है। मयूर विहार यमुना खादर में NDRF की टीम अंदर जाकर महिलाओं और बच्चों को बचा रही है। अभी भी काफी संख्या में यहां लोग फंसे हैं।

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर आने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी भर गया है। यात्रियों को बस अड्डे में पहुंचने में परेशानी आ रही है। निचले इलाके में पानी भरने के कारण सुरक्षा को देखते हुए बिजली काटी जा रही है। आईएसबीटी  से बसों का आना-जाना बंद हो गया है। इस वजह से यात्री परेशान हैं। उधर, लाल किले की दीवार से पानी टच हो गया है। लाल किला के पीछे रिंग रोड पर बाढ़ का पानी भर गया है।

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गांधी की परपोती को हुई जेल, जानिए किस मामले में

Voice of Panipat

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी पोर्टल का आज से ट्रायल, APPLY के लिए चाहिए ये दस्तावेज

Voice of Panipat

BJP की 10वीं लिस्ट में 9 नाम, 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, 5 सासंदों का काटा टिकट

Voice of Panipat