August 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

कोरोना मरीज 1.25 लाख पार, दिल्ली से सटे 4 जिलों में 50 हजार से ज्यादा केस

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 1.25 लाख पार कर गया है। मौतों की संख्या भी 1400 से ज्यादा हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि 125941 मरीजों में से 50388 केस उन 4 जिलों में मिले हैं, जो दिल्ली से सटे हैं। यानी 40 फीसदी मरीज गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर के हैं।गुड़गांव में सोमवार को मरीजों की संख्या 20 हजार पार हो गई, जबकि फरीदाबाद में आंकड़ा 19496 पर पहुंच गया है। इन्हीं 4 जिलों में 32 फीसदी मौतें भी हुई हैं। यानी कुल 1421 में 453 मौतें इन्हीं जिलों में हुई हैं। प्रदेश में एक दिन में 1624 नए मरीज मिलने के अलावा 27 लोगों की जान भी चली गई है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 मौत पंचकूला व 4 मौतें हिसार में हुई है। यमुनानगर, सिरसा में 3-3, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, भिवानी में 2-2, अम्बाला, फरीदाबाद में 1-1 मरीज की जान गई है। गुड़गांव में 261, फरीदाबाद में 195, कुरुक्षेत्र में 163, हिसार में 109, सोनीपत में 61, रेवाड़ी में 59, अम्बाला में 67, रोहतक में 126, पानीपत में 59, करनाल में 37, पंचकूला में 60, सिरसा में 66, झज्जर में 26, महेंद्रगढ़ में 51, पलवल में 16, भिवानी में 36, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 70, कैथल में 30, जींद में 29, चरखी दादरी में 11, नूंह में 5 मरीज नए  मिले हैं।

2421 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 108411 हो गया है। रिकवरी दर 86.08% पर पहुंच गई है। अभी 16109 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 21437 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

Related posts

अगले महीने शुरू हो सकते हैं नीट यूजी परीक्षा के लिए Registration

Voice of Panipat

PANIPAT: जमीनी विवाद में चाचा-चाची पर हमला करने के मामले में फरार आरोपी युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में गुटखा-पान मसाला बैन, बेचने वालों पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना

Voice of Panipat