34.3 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा के पंचकूला में चाचा और भतीजे की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

हरियाणा के पंचकूला में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पिंजौर-सूरजपुर के पास के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क हादसे में चाचा- भतीजे की मौत
मृतकों की पहचान 32 वर्षीय मुकेश और 22 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। दोनों चाचा -भतीजा पिंजौर की रतनपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।

बताया जा रहा है कि बीते शनिवार देर रात को मुकेश और जितेंद्र बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। जब वह दोनों पिंजौर की ओर लौट रहे थे तो उसी समय सूरजपुर-रामपुर सीयूडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं मुकेश और जितेंद्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू कर दी है।

Related posts

हरियाणा सिरसा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, दो किसानों की डूबने से मौत

Sahab Ram

हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, दोनों की हुई मौत

Sahab Ram

सहारनपुर: हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे की डाक कावड़ के ट्रक से टक्कर में मौत..

Voice of Panipat

Leave a Comment