34.3 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
India News

School Holidays: स्कूली बच्चों की मौज, सितंबर में इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी?

School Holidays in September 2026: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिन बाद सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। इसी बीच सितंबर महीने की स्कूली छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है।

ये  पूरा महीना स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। सितंबर में कब- कब और कहां- कहां स्कूल बंद रहेंगे ? इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

हर साल की तरह इस साल भी सितंबर 2026 में कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व मनाए जाएंगे, जिनके चलते स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। देश के अलग- अलग राज्यों में रविवार के अलावा त्यौहारों के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

साल 2026 के ऑफिशियल कैलेंडर और सरकारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, 3 सितंबर (गुरुवार) को ईद-ए-मिलाद और 4 सितंबर (शुक्रवार) को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

जन्माष्टमी के दिन यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।

वहीं 14 सितंबर को महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।

इन त्योहारों के अलावा 6, 13, 20 और 27 सितंबर को देश के सभी राज्यों में रविवार की छुट्टियां रहेंगी। साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी कई स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

Related posts

हरियाणा पुलिस ने जारी की नई एडवाईजरी, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए ले ये रुट

Voice of Panipat

PANIPAT:- नहर किनारे ठेके पास युवक पी रहा था शराब, पिता को देख नहर में लगाई छलांग,युवक लापता

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP के 6 उम्मीदवार घोषित, करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल

Voice of Panipat

Leave a Comment