29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, दोनों की हुई मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। 10 टायरी ट्रक टक्कर मारने के बाद रूका नहीं, बल्कि बाइक समेत पुलिसकर्मियों को 50 मीटर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया।

इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भिवानी के रहने वाले थे दोनों पुलिसकर्मी
मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान भिवानी के डांग कला निवासी 24 वर्षीय नवीन और भिवानी सिटी में जैन चौक अलबेला गली के रहने वाले 26 साल के अभिषेक के रूप में हुई। नवीन और अभिषेक ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे।

बाइक पर गश्त के लिए जा रहे थे
ये हादसा बीते बुधवार को हुआ। जानकारी के अनुसार नवीन और अभिषेक की ड्यूटी पर्वतीय कॉलोनी चौकी में थी। बुधवार दोपहर को वह दोनों बाइक से सोहना रोड से होते हुए गश्त के लिए जा रहे थे। नवीन बाइक चला रहा था, जबकि अभिषेक पीछे बैठा था।

50 मीटर घसीटता ले गया ट्रक
इसी दौरान सोहना रोड पर सरूरपुर के पास 10 टायरी ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इसके बाद भी ट्रक ड्राइवर रूका नहीं। बल्कि बाइक समेत दोनों युवकों को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर आगे ले गया। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी मच जाती है। इसी बीच ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

हरियाणा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

Sahab Ram

रोहतक 152D एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, नारनौल के 3 लोगों की मौके पर मौ#त..!

Voice of Panipat

हरियाणा के हांसी में दो गाड़ियों की टक्कर, हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बेटा घायल

Sahab Ram