34.3 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price: सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी सस्ता हुआ है।

आज भी एक बार फिर सोने के दाम गिरे है। जिसके बाद 30 अगस्त को देश में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। एक दिन पहले 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड 2890 रुपये और 22 कैरट वाला 2650 सस्ता हुआ था।

वहीं पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 1.63 लाख के पार पहुंच गई थी। लेकिन रक्षाबंधन के बाद कई बड़े शहरों में सोने सस्ता हुआ है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाहते है तो ये मौका काफी अच्छा हो सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,390 रुपये, 22 कैरेट सोने का रेट 1,45,200रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,830रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट 1,58,240 रुपये, 22 कैरेट 1,45,050 रुपये, और 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 1,18,680 रुपये है।

जयपुर और लखनऊ में आज 24 कैरेट गोल्ड 1,58,390 रुपये, और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

वहीं चेन्नई और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,240 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

देश में आज एक किलो चांदी 2,55,000 रुपये के भाव में बिक रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में आज 30 अगस्त को एक किलो चांदी का रेट 2.55 लाख के आसपास है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 2,60,000रुपये है, यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

Related posts

पानीपत में राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर 15 हजार ले गया ठग

Voice of Panipat

मध्य प्रदेश में शुरू होंगी इतने पदों पर भर्तियां, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Voice of Panipat

PANIPAT:-होटल में जूआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, दाव पर लगी 70800 रूपए बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment