23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
CitiesIndia News

Lucknow Ayodhya highway: राम नगरी अयोध्या का सफर होगा असान, बन रहे खास डिजाइन के अंडरपास

भारत की धार्मिक राजधानी राम नगर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को अब जाम से राहत मिलेगी। क्योंकि अयोध्या हाईव पर ऐसे अंडरपास और फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है, सफर को आसार करेंगे। इससे सफर कम खर्चिला होगा और ईंधन के साथ समय की भी बचत होगी। यह अंडरपास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे हैं।

442.61 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत हाईवे पर कुल 6 अंडरपास और एक फ्लाईओवर बनाया जाना है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। इससे लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह नया अनुभव देने वाला हाईवे भी बन जाएगा।

धार्मिक के साथ व्यवसायिक महत्व
दरअसल लखनऊ – अयोध्या मार्ग का जितना धार्मिक महत्व है, उतना ही यह व्यवसायिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।
क्योंकि पर्यटन के लिए भी इस हाईवे को अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। इसके चलते एनएचएआई ने दादरा, रानीमऊ, भिटरिया, सत्ती चौहारा, कुदासदत, भेलसर, अर्कुना में अंडरपास बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा सफेदाबाद में फ्लाइओवर बनाया जाएगा।

खास डिजाइन देगा जाम से राहत
दरअसल इन अंडरपास को एनएचएआई इस प्रकार के डिजाइन से बनाएगा जिससे जाम नहीं लगे। क्योंकि यू-टर्न लेने वाले वाहनों को निकलने के लिए अलग से रास्ता दिया जाएगा। जबकि जिन वाहनों को सीधा जाना है, उनको अलग अंडरपास की सुविधा मिलेगी।

Related posts

HARYANA में आज से महंगा हुआ सफर, NHAI ने बढ़ाया इतना Toll Tax

Voice of Panipat

HARYANA रोडवेज बसों में कर सकेंगे FREE यात्रा, CM सैनी आज देंगे हैप्पी कार्ड की सौगात

Voice of Panipat

घर में शादी की चल रही थी तैयारियां, प्रेमी संग युवती हुई फरार, पानीपत का मामला 

Voice of Panipat

Leave a Comment