31 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducation

जानिए कौन हैं चर्चित IPS नवजोत सिमी? जिन्हें CID में मिली SP की जिम्मेदारी

SUCCESS STORY: सरकार की ओर से किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें अरवल के एसपी पद से स्थानांतरित कर अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में पुलिस अधीक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चलिए जानते है इस तेजतरार्र IPS के बारे में जिन्होनें अपनी कड़ी मेहनत से इस परीक्षा को बिना कोचिंग पहले प्रयास में पास किया और वह आईपीएस बनी।

कौन है IPS अफसर नवजोत सिमी ?
डॉ. नवजोत सिमी बिहार कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। नवजोत का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद नवजोत मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती थी।

डॉक्टर के तौर पर किया काम
इसके लिए उन्होनें लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल अस्पताल से BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री पूरी की और डॉक्टर के रूप में काम भी किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब नवजोत ने यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बना लिया। नवजोत के सामने डेंटल सर्जन के तौर पर एक शानदार करियर था, लेकिन नवजोत IPS अफसर बनना चाहती थी।

बिना कोचिंग शुरू की यूपीएससी की तैयारी
इसके लिए उन्होनें तैयारी शुरू कर दी। आमतौर पर युवा यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक करने के लिए कोचिंग का सहारा लेते है। लेकिन नवजोत ने दिल्ली या किसी बड़े शहर के महंगे कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेने के बजाय खुद ही पढ़ाई कर इस परीक्षा में सफलता हासिल करने का फैसला किया।

पहले प्रयास में बनी अफसर
इसका नतीजा ये रहा कि पहले ही प्रयास में नवजोत की मेहनत रंग लाई। नवजोत साल 2018 में All India Rank 735 हासिल कर IPS अधिकारी बनीं और उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया। बिहार कैडर मिलने के बाद उन्होंने पटना में डीएसपी (DSP), रोहतास में एसडीपीओ (SDPO), और बेगूसराय में बिहार सशस्त्र पुलिस (BSAP) की कमांडेंट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। नवजोत ने साल 2020 में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से शादी की थी।

Related posts

HARYANA के हर जिले में खुलेगी सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी

Voice of Panipat

सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी 3 दोस्तो की कार, 2 दोस्तो की मौके पर मौत

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस ने जारी की आज भी ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment