रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा व राजस्थान के बीच में नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर से होगा और यह हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे विभाग के नोटिस के अनुसार झज्जर से मदार जंक्शन तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। त्योहारों के सीजन और खाटू श्याम महोत्सव के दौरान ट्रेन चलने से यात्रियों को राजस्थान जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने फिलहाल ट्रेन का संचालन 48 दिन के लिए निर्धारित किया है। रेलवे यात्रियों की लंबे समय से मांग है कि मदार एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से चलाने के बजाय स्थायी तौर पर संचालित किया जाए। इस संबंध में रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
झज्जर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा का कहना है कि झज्जर से सीधे राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेन उपलब्ध होने से अतिरिक्त रेलगाड़ियों और अन्य साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस ट्रेन का विशेष महत्व खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं के लिए है। रिंगस जंक्शन खाटू श्याम मंदिर जाने वाले यात्रियों का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से झज्जर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की संख्या और धार्मिक यात्राओं की जरूरत को देखते हुए ट्रेन का संचालन स्थायी किया जाए। इससे त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं को आने-जाने में लाभ मिल सकेगा।
झज्जर से मदार तक चलने वाली एक्सप्रेस की समय-सारणी
गाड़ी संख्या 09639 (मदार से रोहतक): समय-सारणी के अनुसार झज्जर आगमन सुबह 11:21 बजे । गाड़ी संख्या 09640 (रोहतक से मदार): रोहतक से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान। झज्जर आगमन दोपहर 2:03 बजे। रेवाड़ी स्टेशनः रोहतक से मदार जाने वाली ट्रेन का रेवाड़ी आगमन दोपहर 3:20 बजे। प्रस्थान 3:30 बजे।

