25.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी की समस्या होगी दूर, गलत बिजली मीटर हटाने के लिए नया सिस्टम लागू

Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी की समस्या होगी दूर

हरियाणा में फैमिली आईडी के चलते पैदा हुई समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा समाधान करना शुरू कर दिया है। फैमिली आईडी में लगातार बदलाव करके लोगों की समस्याओं के समाधान को सरल किया जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में फैमिली आईडी में नए बदलाव किए गए है और उससे लोगों को सीधा लाभ मिला है।

अब हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी में बिजली कनेक्शन को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए नया बदलाव किया गया है। हरियाणा में कई लोगों को समस्या आ रही थी कि उनकी फैमिली आईडी में कई-कई बिजली के कनेक्शन चढ़े हुए है। उन बिजली कनेक्शनों का बिल ज्यादा होने के कारण वह सरकार की योजनाओं से वंचित हो रहे है, लेकिन पहले फैमिली आईडी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया था कि जिससे गलत तरीके से चढ़े हुए बिजली कनेक्शनों को हटाया जा सके, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव करके लोगों को राहत दी है। इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होते ही एक सप्ताह में ही चार हजार लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं।

20 हजार से ज्यादा लोग थे परेशान


फैमिली आईडी में एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिखाने के चलते प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा लोग परेशान थे, लेकिन फैमिली आईडी में उनको हटाने का कोई आप्शन नहीं होने के कारण उसको हटवा नहीं पा रहे थे। अब जिनके फैमिली आईडी में नाम बिजली मीटर एक से ज्यादा दर्ज हैं। इन लोगों की शिकायतें एडीसी के पास है, जिन्हें वे एसडीओ को निर्देश देकर ठीक कराने में जुटे हैं।

अब पोर्टल में किए गए संशोधन में व्यक्ति ऐसी स्थिति में खुद ही आवेदन करेगा और ऑटो सिस्टम से मामला बिजली निगम तक जाएगा। इसके बाद गलत दर्ज मीटर हट जाएगा। बीपीएल परिवारों के लिए सालाना बिजली बिल 24 हजार से कम होने की भी एक शर्त है। मीटर ज्यादा होने से बिल भी आईडी में ज्यादा दर्शाता है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए भी ऐसी ही स्थिति बनती है।

बिजली कनेक्शन हटाने के लिए ऐसे करें शिकायत

पीपीपी पोर्टल पर नागरिक आत्मनिर्भर पोर्टल का लिंक दिया गया है। गलत बिजली खाते को चिह्नित कर उसमें शिकायत दर्ज की जा सकती है। अब ऐसे मामलों की पुष्टि बिजली विभाग के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) द्वारा हो जाती है। यानी गलत दर्ज मीटर यानी बिजली कनेक्शन का रिकॉर्ड फैमिली आईडी में स्वतः हट जाएगा।

Related posts

पानीपत मे शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे शीशे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

खुशखबरी! हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों  बढ़  गई सैलरी

Voice of Panipat

HARYANA:- एक से अधिक सरकारी आवास कब्जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, DGP मे मांगी रिपोर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment