30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Education

सिरसा की बेटी ने HCS परीक्षा पास कर रचा इतिहास, मां सांसद तो पिता रहे चुके है DIG

SUCCESS STORY : हरियाणा के सिरसा जिले की बेटी नीवा दुग्गल ने जिले का नाम रोशन किया है। बता दे की उन्होंने एचसीएस में 344.60 अंक प्राप्त करके अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया है। दिलचस्प बात यह है कि नीवा दुग्गल के माता-पिता भी अधिकारी रहे हैं। उनके पिता राजेश दुग्गल एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और मां सुनीता दुग्गल एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। सुनीता सिरसा से पूर्व सांसद भी हैं। 9 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए हैं. पूरे हरियाणा में सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर 392.90 अंकों के साथ कुलदीप रहे हैं

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व DIG राजेश दुग्गल की बेटी नीवा दुग्गल ने मुख्य परीक्षा में कुल 297 और साक्षात्कार में 47.60 अंक हासिल किए। नीवा को एच. सी. एस. परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। पहले प्रयास में, वह कुछ अंकों से मुख्य परीक्षा से चूक गई थी।

नीवा दुग्गल ने अपने दूसरे प्रयास में एचसीएस परीक्षा पास की है। पहले प्रयास में, वह मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सकी और कुछ अंकों से चूक गई। हालाँकि, उन्होंने हार नहीं मानी और सफल रहे।

IAS बनने का सपना

बता दे की नीवा दुग्गल अपनी इस कामयाबी से अभी खुश नहीं है। नीवा दिल्ली में यूपीएससी और एचसीएस की तैयारी कर रही है। उनका सपना आईएएस (IAS) अधिकारी बनने का है। वह संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं। उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा भी पास की है।

माँ राजनीती में सक्रिय

अधिक जानकरी के लिए बता दे की इनकी माता का कॅरियर भी दिलचस्व है, उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में उन्होंने फतेहाबाद जिले की रतिया सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन INLD उम्मीदवार से उन्हें महज 453 वोटों से हार मिली थी। जिसके बाद उनके चर्चे होने लग गए थे। फिर नए जोश और जनून के साथ वह लोकसभा चुनाव 2019 में वह सिरसा से चुनाव मैदान में उतरीं और तीन लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर सांसद बनीं.

Related posts

IAS Success Story: तीन बार असफल रहीं प्राची हनी, चौथे प्रयास में AIR 28 के साथ बनीं IAS अफसर

Sahab Ram

HARYANA मे अब लीक नही होगा पेपर, हर पेज पर होगा कोड, ऐसे मिल जाएंगी जानकारी, पढ़िए

Voice of Panipat

छात्रों के प्रदर्शन की हुई जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा!

Voice of Panipat

Leave a Comment