25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsWEATHER

हरियाणा में दो दिन आंधी-बारिश तेज ओलावर्ष्टि का अलर्ट, आज 4 जिलों में रहेगा मौसम खराब

HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा के कई जिलों में दो दिन तक मौसम खराब रहने वाला है। बता दे की प्रदेश में अब एक नया सीएम एक्टिव हो चूका है। जिससे कई जिलों में तेज बारिश के आसार पैदा हो गए है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, पंचकूला और यमुनानगर में आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है।

10 से 12 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 12 अक्टूबर तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर ओलावर्ष्टि भी देखने को मिल सकती है।

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में आज पंचकूला और यमुनानगर में मौसम का अधिक प्रभाव देखने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।

10 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 15 अक्टूबर तक रहेगा मौसम खराब

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 11 अक्टूबर और 13 से 15 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम का रोधर रूप देखने को मिल सकता है ऐसे में किसानों भाइयों और आमजन से सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Related posts

बहु ने अपने ही पिता के साथ मिलकर रची थी सास को मारने की साजिश, आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

Voice of Panipat

छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नोट में बताई वजह

Voice of Panipat

Panipat में इस दिन आ रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, LIC योजना का करेंगे शुभारंभ

Voice of Panipat

Leave a Comment