22.9 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हरियाणा में शुरू हुआ ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल, राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां होंगी जल्दी ठीक

HARYANA NEWS : हरियाणा में राजस्व संबंधित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए लगातार सुधार हो रहे हैं। इसके तहत ही अब गुरुग्राम जिला में सभी तहसीलों में ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया गया है। इससे राजस्व रिकार्ड संंबंधित सामान्य गलतियां स्थानीय स्तर पर ही ठीक की जा सकेंगी।

दरअसल राजस्व रिकार्ड से संबंधित सामान्य गलियों को ठीक करवाने के लिए अभी लंबी प्रिक्रिया अपनानी पड़ती है। लेकिन अब यह व्यवस्था होने के बाद ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की सामान्य गलतियाें को अधिकारी स्थानीय स्तर पर सुधार कर सकेंगे।

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है, जिससे सामान्य तौर पर आने वाली करीब 99 प्रतिशत गलतियों का निपटारा अब तहसील स्तर पर ही हो जाएगा। यानी इस कार्य के लिए लोगों को प्रदेश मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और यहां काम का बोझ कम होगा।

अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल का उद्देश्य भी यही है कि ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की सामान्य गलतियों में होने वाला सुधार जल्दी और सरल तरीके से हो। अब सामान्य गलियों वाले 99 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया जा सकेगा। इससे जहां सरकारी सिस्टम को रोहत मिलेगी, वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से जिन मामलों में सुधार किया जाएगा, उनमें खेवट के हिस्से गलत दर्ज होना मुख्य है। इसके अलावा कुल भूमि का क्षेत्रफल भी गलत होने पर इसका सुधार किया जा सकता है। वहीं यदि कोई खेवट या खसरा ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने पर भी इससे सुधार होगा। इस प्रकार के जो मामले मुख्यालय पर लंबित हैं, उनको भी निपटाया जाएगा।

Related posts

हरियाणा में 3 नए अपराधिक कानून इस दिन से होंगे लागू

Voice of Panipat

डंपर ने सड़क किनारे खड़े 4 युवकों को मारी टक्कर, 3 की मौके पर हुई मौत, 1 की हालत गंभीर

Voice of Panipat

8 हजार रुपये वसूली और दो महीने से वेतन नहीं, अनिल विज ने जांच के साथ ठेकेदार पर FIR के दिए आदेश

Sahab Ram

Leave a Comment