32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsLatest News

बिजली बिल और अनिश्चित कट का झंझट होगा ख़त्म, ग्रामीण इलाकों में लगवा ले ये सोलर सिस्टम

SOLAR SYSTEM: आज के समय में महंगें बिजली बिल के साथ ग्रामीण इलकों में लग रहे बिजली कटों से आमजन परेशान है। बता दे की सुबह शाम और देर रात तक बिजली के लगातार कट लग रहे है। वहीँ इन कटों के अलावा हर महीने भारी भरकम बिल भी देना पड़ता है। लेकिन इसका तोड़ निकाल रहा है, सोलर सिस्टम। तो चलिए जानते है कोनसा सोलर सिस्टम आपके लिए बेहतर रहने वाला है ?

घरों का अन्य प्रतिष्ठानों का बिजली बिल घटाने के लिए आजकल धड़ाधड़ सोलर सिस्टम लगवाए जा रहे हैं। ऐसे में अपनी बिजली की जरूरत, उत्पादन और परिस्थतियों के हिसाब से ही On Grid या Off Grid का चयन किया जाना होता है। क्योंकि दोनों सिस्टम जहां कुछ फायदे रखते हैं।

On-Grid सोलर सिस्टम

आइए सबसे पहले On Grid सोलर सिस्टम के बारे में जानते व समझते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि यह सिस्टम बिजली सरकारी ग्रिड से जुड़ कर काम करता है। यानी आपने जितनी बिजली उत्पादन की और जितनी खर्च की, इसका ऑटोमेटिक हिसाब रहता है। यानी जब दिन के समय सूरज की रोशनी से बिजली बनती है तो आपके उपकरण इससे चलते हैं, लेकिन यदि उत्पादन खपत से अधिक है तो यह बिजली अपने आप ही ग्रिड को चली जाती है। इसके लिए नेट मीटरिंग सिस्टम लगाया जाता है। यदि आपने 100 यूनिट बिजली बनाई और 80 यूनिट खर्च की तो आपने 20 यूनिट बिजली सरकार को दे दी। इसको आप जरूरत के समय प्रयोग कर सकते हैं।

On Grid सिस्टम पर काम करने के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बैटरी नहीं लगाई जाती। यानी बिजली स्टोर करने की जरूरत नहीं है। इसका सीधा असर कीमत पर पड़ता। बैटरी नहीं लगने के कारण इसकी लागत कम रहती है। इसी सिस्टम के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आती है, जिस पर सरकार की ओर से 78,000 रुपये तक का अनुदान भी दिया जा रहा है।

अब बात Off-Grid सोलर सिस्टम की

अब On Grid को समझने के बाद यह साफ हो गया है कि यह सोलर सिस्टम ग्रिड से नहीं जुड़ने वाला है।
इसलिए सोलर से जो भी बिजली बनेगी, उसको बैटरी में स्टोर किया जा सकता है। यानी आपने जो बिजली उत्पादन किया वह आप स्टोर कर सकते हो। यह बिजली ग्रिड में नहीं जाएगी। दिन में जो भी बिजली बनेगी, रात को बैटरी से इसका प्रयोग किया जा सकता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऑन ग्रिड की सुविधा नहीं होती। इसमें बैटरी लगने के कारण लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा बैटरी की भी निर्धारित लाइफ होती है। इसके बाद इसको बदलना पड़ता है। साथ ही यह योजना सरकारी अनुदान के तहत भी नहीं आती है।

आपके लिए कौनसा सोलर सिस्टम बेहतर चुनें On Grid या Off Grid

अब On Grid या Off Grid के चुनाव में आपको अपनी जरूरत, उपयोग और उत्पादन को देखना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है On Grid सिस्टम उसी समय काम करेगा, जब बिजली आपूर्ति रहेगी। ऐसे में यदि अधिक कट लगते हैं तो यहां On Grid सिस्टम लगाना खास लाभदायक नहीं है। यदि आपके क्षेत्र में बिजली के कट कम लगते हैं तो आपके लिए On Grid सोलर सिस्टम अच्छा विकल्प हो सकता है।

Related posts

PANIPAT में फिर बाइक चोर गिरफ्तार

Voice of Panipat

CREDIT CARD BILL पेमेंट पर कितना लगता है चार्ज, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

दिल्ली से लुधियाना व कटरा का सफर 40-45 मिनट घटा

Voice of Panipat

Leave a Comment