32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Education

12वीं की टॉपर ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, बिना कोचिंग ऐसे IAS बनी रितिका जिंदल

Success Story: भारत के अंदर सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक UPSC को पास करना इतना आसान नहीं है। बता दे की लेकिन कुछ बच्चे बचपन में ही बड़ा सपना देखते है और उसे सही साबित करने के लिए दिन रात मेहनत करते है। ऐसे ही सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे है जहाँ बाहरवीं की टॉपर ने UPSC क्रेक कर IAS अधिकारी बन गई। चलिए जानते है रितिका जिंदल (Ritika Jindal) के इस संघर्ष के बारे में

कौन है IAS रितिका जिंदल ?


रितिका जिंदल 2019 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। वह महज 22 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास करके देश की सबसे युवा प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हुई थीं।

पंजाब के मोगा शहर की रहने वाली रितिका पढ़ाई में बचपन से ही काफी होनहार थीं। उन्होंने CBSE 12वीं (कॉमर्स) में पूरे नॉर्थ इंडिया में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।


रितिका आईएएस अफसर बनना चाहती थी। इसलिए उन्होनें अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के तीसरे साल में ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। मगर, यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही रितिका के पिताजी को मुंह और फेफड़ों का कैंसर हो गया।



22 साल की उम्र में बनी अफसर
ऐसे मुश्किल समय में रितिका ने अस्पताल में रहकर अपने पिता की देखभाल की। साथ में वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी। जब उन्होनें पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया तो वह पास नहीं हुई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।



इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने All India Rank 88 हासिल करके बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा पास की। साल 2019 में रितिका महज 22 साल की उम्र आईएएस बनी। वो भारत की सबसे कम उम्र की IAS अफसरों में से एक बन गई।

Related posts

अब डिजिटल दौर में स्कूलों के मास्टर भी होंगे स्मार्ट, पढिए खबर.

Voice of Panipat

Success Story: बिना कोचिंग के पहले प्रयास में पास किया UPSC, 22 साल की उम्र में बनी IAS

Sahab Ram

Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Sahab Ram

Leave a Comment