25 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
Education

Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Anganwadi Bharti 2026: राजस्थान में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी उसी क्षेत्र की स्थानीय निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनवाड़ी केंद्र के लिए पद निकाला गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

राजस्थान के इन जिलों में होगी आंगनवाड़ी भर्ती Anganwadi Bharti 2026

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 के तहत राज्य के कई जिलों में भर्ती आयोजित की जाएगी। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर शामिल हैं।

आवेदन शुल्क Anganwadi Bharti 2026

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। विभाग की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

आयु सीमा Anganwadi Bharti 2026

आंगनवाड़ी भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। साथिन पद के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष तक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता Anganwadi Bharti 2026

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 के लिए पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है। साथिन पद के लिए: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए: उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज Anganwadi Bharti 2026

10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

RSCIT प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

राशन कार्ड, जन आधार कार्ड या पहचान प्रमाण पत्र

कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)

अन्य आवश्यक दस्तावेज जिनका लाभ उम्मीदवार लेना चाहती है

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 में ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

संबंधित जिले की आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

अपनी योग्यता और पात्रता की जांच करें।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या संबंधित कार्यालय से प्राप्त करें।

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी आवेदन के साथ लगाएं।

पूरा आवेदन फॉर्म निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करें।

Related posts

HBSE: इतने बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, नही होगा कोई भी बच्चा फेल

Voice of Panipat

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने दी जानकारी, इस तारीख को घोषित होगा रिजल्ट

Voice of Panipat

Top 6 Government Jobs: 7,000+ से अधिक पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल !

Voice of Panipat

Leave a Comment