DA HIKE UPDATE : उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों के लिए यह दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। क्योंकि इस बार शिक्षा मित्रों के वेतन में वृद्धि की गई है।
इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा 460.23 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया जा चुका है।
इससे शिक्षामित्रों को सितंबर और अक्टूबर महीना वेतन बढ़ा हुआ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 127841 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। अब दोनों महीनों की राशि एक साथ मिलने से दिवाली अधिक रोशन हो जाएगी।
मानदेय में हुई 8 हजार रुपये की वृद्धि
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों के मानदेय में 8 हजार रुपये की वृद्धि की है। यानी जिन शिक्षा मित्रों को पहले 10000 रुपये मानदेय मिलता था, अब यह प्रति महीना 18000 हो जाएगा।
यानी इस बार के मानदेय में कुल 16 हजार रुपये की वृद्धि हो जाएगी। यानी एक साथ शिक्षा मित्रों के खाते में 36000 रुपये का भुगतान होगा। क्योंकि 2 महीने का मानदेय 20000 रुपये होगा और इसमें बढ़ी हुई राशि 16000 भी जोड़ी जाएगी।
आंदोलन कर रहे हैं शिक्षा मित्र
उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्र पहले ही मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसमें उचित लाभ के साथ-साथ नियमितीकरण की मांग प्रमुख है।
क्योंकि वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद वे अभी तक स्थाई शिक्षक की श्रेणी में नहीं हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला शिक्षा मित्रों को कुछ राहत जरूर देगा।
सरकारी कर्मचारियों के डीए में होगी वृद्धि
इसके अलावा दिवाली पर उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ भी मिल सकता है।
वहीं कर्मचारियों को बोनस के रूप में भी 3000 से 7000 रुपये तक की राशि दिए जाने की उम्मीद है।
यह लाभ कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा।

