33.5 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsSports

Sports News : हरियाणा में 17 राज्यों के 1200 खिलाड़ी जुटेंगे, रोहतक बनेगा खेलों का अखाड़ा

Sports News हरियाणा में 17 राज्यों के 1200 खिलाड़ी जुटेंगे

देशभर के करीब 17 राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ी का जमावड़ा हरियाणा में धरती पर लगने वाला है। तीन दिन तक 17 राज्य के खिलाड़ी मैदान में रोमांच को बढ़ाने वाले है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इसमें महिला व पुरुष के अलग-अलग आयु वर्ग में मैचों का आयोजन किया जाएगा। अंडर-17, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में फेडरेशन कप के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।

20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, खेल मैदान, स्वागत, सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था की जा चुकी है।

नौ अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हरियाणा के हरियाणा राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इसमें खिलाड़ियों के सम्मान में प्रसिद्ध कलाकार अमित सैनी रोहतकिया, प्रदीप बूरा एवं पूजा हुड्डा सहित अन्य लोक कलाकार मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक तथा एशियन चैंपियनशिप में शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाली आशिमा अहलावत प्रमुख रूप से शामिल होंगी। उद्घाटन समारोह के बाद भव्य हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अमित सैनी रोहतकिया, गजेंद्र फोगाट, पूजा हुड्डा, प्रदीप बूरा सहित अन्य लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभर से आने वाले खिलाड़ियों एवं अतिथियों को हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

हरियाणवी संस्कृति के हिसाब से होगा स्वागत

मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि खिलाड़ियों का स्वागत हरियाणवी संस्कृति के माध्यम से किया जाएगा। स्वागत दल द्वारा बीन, तुम्बा, ढोल, नगाड़े, चिमटे, खड़ताल तथा अन्य लोक वाद्ययंत्रों के माध्यम से हरियाणवी लोक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और मेहमाननवाजी से भी रूबरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी शामिल होंगी।

Related posts

PANIPAT:- कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे को ED ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, मंदिर जाने के बहाने निकली थी घर से

Voice of Panipat

हरियाणा में पुलिस की वर्दी पहनकर 4 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sahab Ram

Leave a Comment