HARYANA NEWS: हरियाणा के अंबाला स्थित सरकारी अस्पताल के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर हरियाणा के परिवहन एवं अंबाला के विधायक अनिल विज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इसके तहत अंबाला छावनी क्षेत्र के विकास के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पहल शुरू की गई है।
ऐसे में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान अनिल विज ने मुख्य रूप से अंबाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल के विस्तार के विषय पर प्रमुखता से चर्चा की है। क्योंकि इस अस्पताल परिसर के साथ सैन्य भूमि लगती है। इसके लिए जरूरी है कि सेना यह भमि हरियाणा सरकार को दे।
अनिल निज ने कहा कि अंबाला छावनी अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इसके विस्तार की जरूरत है। अस्पताल के साथ लगती सैन्य भूमि हरियाणा सरकार को मिलने पर यहां सुविधाओं में विस्तार होगा। हालांकि इस मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सकारात्मकता के साथ इस मांग पर विचार करने का भरोसा दिया है।
गौरतलब है कि अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र में कई सारी ऐसी विकास परियोजनाएं होती हैं, जिसमें सेना से मंजूरी की प्रक्रिया काफी अहम होती है। इसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज लगातार प्रयासरत रहते हैं। अब उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अंबाला कैंड क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे को उठाया है।
अब इस परियोजना में सेना की ओर से की जाने वाली प्रक्रिया पर सभी की नजर टिकी हुई हैं। जैसे ही सेना की ओर से भूमि हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होती है इसके बाद अस्पताल के विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

