35.6 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana Sports : हरियाणा में जिला टीम में जगह बनाने का मौका, खेल महाकुंभ के ट्रायल 8 अक्टूबर से शुरू

हरियाणा में जिला टीम में जगह बनाने का मौका

हरियाणा में विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने जिले की टीम में जगह बनाने का शानदार मौका है। जिला स्तरीय टीमों का चयन के लिए हरियाणा खेल विभाग द्वारा ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल महाकुंभ 2026-27 के आयोजन के जिला स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा। रोहतक के डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए रोहतक जिला की टीमों के चयन के लिए खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल निर्धारित किए गए हैं।

इन टीमों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा

रोहतक के डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि जिला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबॉल व ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित स्थानों पर आयोजित होंगे।

एथलेटिक्स के ट्रायल 8 अक्टूबर को लड़कियों तथा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लड़कों के लिए राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-6 रोहतक में होंगे। बैडमिंटन के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम, रोहतक में लड़के एवं लड़कियों के लिए होंगे। इसी तरह बॉक्सिंग के ट्रायल 13 व 14 अक्टूबर को, बास्केटबॉल के 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला के गांव किलोई स्थित स्पोर्टस प्रमोशन क्लब तथा फुटबॉल के लिए जिला के गांव करौंथा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों के लिए 10 अक्टूबर और लड़कों के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थानों पर होंगे।

जिम्नास्टिक के लिए स्थानीय सैनी बीएड काॅलेज में लड़कों के ट्रायल 12 अक्टूबर तथा लड़कियों के लिए स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम एवं रिदमिक जिम्नास्टिक के लिए स्थानीय सैनी बीएड काॅलेज में ट्रायल 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होंगे। हॉकी के ट्रायल लड़कों के लिए 12 अक्टूबर तथा लड़कियों के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-6, रोहतक में आयोजित होंगे। जूडो के ट्रायल 10 अक्टूबर को दोपहर 2ः30 बजे सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे। कबड्डी के ट्रायल लड़कियों के लिए 12 अक्टूबर तथा लड़कों के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे।

तैराकी के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लड़के एवं लड़कियों के लिए इंडोर स्विमिंग पूल गढ़ी माजरा, नजदीक मस्तनाथ विश्वविद्यालय में होंगे। कुश्ती के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे फ्री स्टाइल लड़कों तथा 9 अक्टूबर को ग्रीको रोमन एवं लड़कियों के लिए सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे। हैंडबॉल के ट्रायल लडके व लडकियों के लिए 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिनी स्टेडियम, बोहर में तथा ताइक्वांडो के ट्रायल लडके व लडकियों के लिए 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्थानीय सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होंगे।

ट्रायल के लिए इन कागजातों की पकड़ेगी जरूरत

रोहतक के डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित जगह पर समय पर पहुंचना पड़ेगा। इसके लिए खिलाड़ियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की प्रति तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रति (यदि लागू हो) साथ लेकर आना होगा।

Related posts

गर्भवती महिला की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

भंडारे में खाना खाने गई बच्ची हुई लापता, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

Voice of Panipat

Haryana में बिजली सप्लाई का समय बदला, जानिए कितने घंटे लगेगा पावर कट

Voice of Panipat

Leave a Comment